Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-जा रहा था काम करने जाना पड़ा पत्नी का अंतिम संस्कार करने

बरेली:आंवला तहसील के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया महिला का पति उसे दवा दिलाने के लिए ले जा रहा था तभी अचानक खून की उल्टी आने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची बिशारतगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्
Share:
बरेली-जा रहा था काम करने जाना पड़ा पत्नी का अंतिम संस्कार करने
Read in your preferred language.

बरेली:आंवला तहसील के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया महिला का पति उसे दवा दिलाने के लिए ले जा रहा था तभी अचानक खून की उल्टी आने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची बिशारतगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मामला बिशारतगंज थाने क्षेत्र के गांव हरूनगला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पूजा (22) वर्षीय उसके पति देवेंद्र ने बताया की राजमिस्त्री का काम करता है और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है जब वह राजमिस्त्री का काम करने के लिए सुबह काम पर जा रहा था तभी उसके परिजनो ने देवेंद्र के लिए फोन किया तो उसको पता चला कि उसकी बीवी की तबीयत खराब है तो वह तुरंत घर वापस आ गया और और अपनी बीवी के लिए आंवला दवा दिलाने के लिए ले जा रहा था तभी रास्ते में उसकी खून की उल्टी आने से अचानक मौत हो गई बही उसके मायके वालों को सूचना लगी तो उन्होने ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया समाचार लिखे जाने तक मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका और विशारतगंज थाने की पुलिस जांच कर रही है