Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
राजनीति

हरियाणा में वोटिंग जारी, वोट डालने पहुंचे कई दिग्गज ?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है. यहां की 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जा रहा. 8 अक्टबूर को मतगणना होगी. हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं. CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. JJP-
Share:
हरियाणा में वोटिंग जारी, वोट डालने पहुंचे कई दिग्गज ?
Read in your preferred language.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है. यहां की 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जा रहा. 8 अक्टबूर को मतगणना होगी. हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं. CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं. ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 101 महिलाएं हैं.

हरियाणा में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मतदान किया. सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी फैसला करती है. यह हमारी परंपरा है. आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी. आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं. कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं. हम राज्य की सभी 90 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.