Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विजिबिलिटी 10 मीटर, UP के 32 शहरों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी में नए साल शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। साल के पहले दिन अयोध्या में 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जबकि रात में न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में रविवार सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब पहुंच गई। बीते 24 घंटे में प्रदेश के पांच जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम
Share:
लखनऊ में विजिबिलिटी 10 मीटर, UP के 32 शहरों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी
Read in your preferred language.

यूपी में नए साल शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। साल के पहले दिन अयोध्या में 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जबकि रात में न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में रविवार सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब पहुंच गई।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के पांच जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यूपी अगले 3 दिनों तक 24 जिलों में येलो और 32 ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नए साल के पहले सप्ताह में लखनऊ समेत पूरे प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।।अगले दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं। जबकि तापमान न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

1.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने एवं सुबह के समय कोहरा छाए रहेंगे।
32 ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

मौसम विभाग के अनुसार, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल है।

24 येलो अलर्ट वाले जिले

मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हापुड़, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में ठंड पड़ने की संभावना ज्यादा है।