* मिश्रिख (सीतापुर)। ग्रामसभा बिजुआमऊ के मजरा एकडला पुरवा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख को शिकायत पत्र सौंपा। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल प्रियदर्शी, विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की अपील की।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। बरसात के दिनों में रास्तों पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय, अस्पताल और बाजार आने-जाने में भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने शिकायत पत्र के माध्यम से जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की, ताकि गांव के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि गांव की यह समस्या लंबे समय से लंबित है और प्रशासन को इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य होंगे।अवगत करता- श्यामलाल भारती विधानसभा मिश्रिख 153 नोट- अफरोज अली मीडिया प्रभारी विधानसभा मिश्रिख
उत्तर प्रदेश
ग्राम एकडला पुरवा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा शिकायत पत्र, आज़ाद समाज पार्टी ने किया समर्थन
* मिश्रिख (सीतापुर)। ग्रामसभा बिजुआमऊ के मजरा एकडला पुरवा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख को शिकायत पत्र सौंपा। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल प्रियदर्शी, विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती सहित प
Read in your preferred language.