Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 AM
मनोरंजन

'अनीता भाभी' बनकर विदिशा श्रीवास्तव ने मारी एंट्री, लोगों को इस वजह से आया गुस्सा

टीवी काे कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है (Bhabi Ji Ghar Par Hai) के नए प्रोमो में मेकर्स ने विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Shrivastava) की झलक दिखा दी है। पिछले 7 साल से भाभी जी घर पर है लोगों का पंसदीदा शो बना हुआ है। विदिशा श्रीवास्तव इस शो में अनीता भाभी के रोल में नजर आएंगी और उन्होंने एक्ट्रेस नेहा पेंड
Share:
'अनीता भाभी' बनकर विदिशा श्रीवास्तव ने मारी एंट्री, लोगों को इस वजह से आया गुस्सा
Read in your preferred language.

टीवी काे कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है (Bhabi Ji Ghar Par Hai) के नए प्रोमो में मेकर्स ने विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Shrivastava) की झलक दिखा दी है। पिछले 7 साल से भाभी जी घर पर है लोगों का पंसदीदा शो बना हुआ है। विदिशा श्रीवास्तव इस शो में अनीता भाभी के रोल में नजर आएंगी और उन्होंने एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) को रिप्लेस किया है। सामने आए प्रोमो (Bhabi Ji Ghar Par Hai Promo) में अनीता भाभी (Anita Bhabhi) के रूप में विदिशा श्रीवास्तव की ग्रैंड एंट्री देखते ही बन रही है। भाभी जी घर पर हैं के नए प्रोमो को देखने के बाद लोगों का मिला-जुला रिएक्शन सामने आ रहा है।
प्रोमो देखने के बाद कुछ लोग विदिशा को नई गोरी मैम के रूप में देखने के लिए एक्साइटेड हैं और उनका मानना है कि अब भाभी जी घर पर है देखने का मजा दोगुना हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा है, 'शो के मेकर्स ने पहली बार कुछ अच्छा काम किया है…अब मजा डबल होगा।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'सौम्या टंडन से बेहतर इस रोल को कोई भी नहीं निभा सकता है।'
बता दें कि इससे पहले विदिशा श्रीवास्तव ने एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल ये है मोहब्बतें में अहम रोल अदा किया था। अपने हालिया इंटरव्यू में विदिशा ने कहा था कि वह अनीता भाभी के रोल को निभाने के लिए उत्सुक हैं और थोड़ी नर्वस भी। विदिशा का कहना है कि यह रोल निभाना काफी चैलेंजिंग है। इसी के साथ ही ऐसी खबरें भी सामने आई है कि नेहा पेंडसे की तरह ही विदिशा श्रीवास्तव भी एक एपिसोड के लिए 55 हजार रुपये चार्ज करने वाली हैं। बात की जाए शुभांगी अत्रे की तो वह एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये लेती हैं।