Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को वापस मिला 'ब्लू टिक', ट्विटर ने सही की अपनी गलती

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटा 'ब्लू टिक' वापस आ गया है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने अपनी गलती में सुधार कर लिया। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दो प्रमुख नेताओं अरुण कुमार व सुरेश सोनी का अकाउंट अब तक अनवेरिफाइड ही है। बता दें कि इस ब्लू टिक से अकाउंट को वेरिफाइ
Share:
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को वापस मिला 'ब्लू टिक', ट्विटर ने सही की अपनी गलती
Read in your preferred language.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटा 'ब्लू टिक' वापस आ गया है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने अपनी गलती में सुधार कर लिया। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दो प्रमुख नेताओं अरुण कुमार व सुरेश सोनी का अकाउंट अब तक अनवेरिफाइड ही है। बता दें कि इस ब्लू टिक से अकाउंट को वेरिफाइड माना जाता है।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया। यह जानकारी शनिवार को उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई है। उपराष्ट्रपति के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो शीर्ष नेताओं अरुण कुमार व सुरेश सोनी के ट्विटर अकाउंट से भी वेरिफाइड करने वाला ब्लू टिक हटा लिया गया है।अब उपराष्ट्रपति का अकाउंट ‘unverified’ कर दिया गया। इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं है। गौर करने वाली बात है कि उपराष्ट्रपति ने 23 जुलाई 2020 को अंतिम ट्वीट किया था वहीं संघ के दोनों नेताओं के अकाउंट में एक भी ट्वीट पोस्ट ही नहीं किया गया है।