Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
भारत

उपराष्ट्रपति धनखड़ फहराएंगे नए संसद भवन पर आज पहली बार तिरंगा, पढ़िए रिपोर्ट

संसद की नई बिल्डिंग पर पहली बार रविवार को तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं आएंगे। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत मे
Share:
उपराष्ट्रपति धनखड़ फहराएंगे नए संसद भवन पर आज पहली बार तिरंगा, पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

संसद की नई बिल्डिंग पर पहली बार रविवार को तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं आएंगे।
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया है। उससे पहले रविवार को नए संसद भवन पर धनखड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से नई इमारत में शिफ्ट होगी। नए भवन में इसी दिन से कामकाज का श्रीगणेश हो जाएगा। विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन के कामकाज भी यही होंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा महासचिव प्रमोद मोदी को चिट्‌ठी लिखकर कहा है कि वे 17 सितंबर को नई संसद में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लिखा कि वे CWC की बैठक के लिए हैदराबाद में हैं।
उन्हें संसद के कार्यक्रम का निमंत्रण 15 सितंबर की शाम को मिला था, जबकि ये बैठक काफी दिन पहले से तय थी। इसलिए 17 सितंबर को होने वाले समारोह में शामिल होना उनके लिए संभव नहीं होगा।
नई संसद में अधिकारी गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंग
नए संसद भवन में जाते समय संसद कर्मचारी नई ड्रेस पहनेंगे। इस ड्रेस में नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक ब्यूरोक्रेट्स बंद गले सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे। उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी।
नई संसद 13-14 अक्टूबर को G20 देशों के स्पीकरों को होस्ट करेगी। यहां पार्लियामेंट-20 मीटिंग होगी। आमंत्रित देशों की संसद के स्पीकर भी इसमें हिस्सा लेंगे। यह पार्लियामेंट-20 ग्रुप की नौवीं मीटिंग होगी।