Tuesday, 15 September 2026 | 9:05 AM
मनोरंजन

वरुण सूद के पिता का रिएक्शन ब्रेकअप के बाद पहली बार आया सामने, दिव्या अग्रवाल के बारे में लिखी ये बात

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल इनदिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एक्टर वरुण सूद संग अलग होने का फैसला लिया। वरुण संग अलवाग की जानकारी खुद दिव्या ने सोशल मीडिया पर पर दी थी। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि वह और वरुण सूद अब
Share:
वरुण सूद के पिता का रिएक्शन ब्रेकअप के बाद पहली बार आया सामने, दिव्या अग्रवाल के बारे में लिखी ये बात
Read in your preferred language.

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल इनदिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एक्टर वरुण सूद संग अलग होने का फैसला लिया। वरुण संग अलवाग की जानकारी खुद दिव्या ने सोशल मीडिया पर पर दी थी। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि वह और वरुण सूद अब साथ नहीं हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके दिव्या और वरुण के फैंस काफी निराश हुए थे। वहीं अब इन सबके बीच वरुण के पिता ने पहली बार इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है। वरुण के पिता ने ट्वीट कर दिव्या के बारे में काफी कुछ लिखा।

वरुण सूद के पिता विनीत सूद ने ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'दिव्या के फैसले का सम्मान करते हैं। दोनों ने ही एक दूसरे को बहुत प्यार किया। अभी भी करते हैं। यही जिंदगी है। दिव्या को लेकर मुझे कोई निगेटिविटी नहीं है। उसके लिए मेरा प्यार और केयर हमेशा था और रहेगा। दोनों का एक साथ में जो समय बीता, उस वक्त को दोनों ने एंजॉय किया। आगे के लिए दिव्या को बधाई। मॉम और मैं तुम्हारे आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। रॉक आन।

आपको बता दें कि हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने वरुण से अलग होने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा था। इस ट्वीट में उन्होंने वरुण को सूर को ट्रोल करने वालों को चेतावनी दी थी। दिव्या ने लिखा था, 'कोई भी वरुण के कैरेक्टर के बारे में कुछ भी कहने की हिम्मत न करें.. हर अलगाव कैरेक्टर की वजह से नहीं होता! वह एक ईमानदार आदमी है! अकेले रहने का मेरा फैसला है किसी को कुछ भी बकवास बोलने का अधिकार नहीं है! जिंदगी में ऐसे फैसले लेने में बहुत ताकत लगती है! आदर करना।'