Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

ट्रंप की मांग पर यूएस हाउस की मुहर, कोविड-19 राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर कर दी गई

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग के अनुरूप कोविड-19 के असर से निपटने के लिए राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर किए जाने को मंजूरी दे दी है और इस संबंधी विधेयक को सीनेट में भेज दिया गया है। प्रतिनिधि सभा ने 134 के मुकाबले 275 मतों से इस विधेयक को मंजूरी दी। यहां ध्यान द
Share:
ट्रंप की मांग पर यूएस हाउस की मुहर, कोविड-19 राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर कर दी गई
Read in your preferred language.

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग के अनुरूप कोविड-19 के असर से निपटने के लिए राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर किए जाने को मंजूरी दे दी है और इस संबंधी विधेयक को सीनेट में भेज दिया गया है। प्रतिनिधि सभा ने 134 के मुकाबले 275 मतों से इस विधेयक को मंजूरी दी।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की संख्या अधिक है, जबकि सीनेट में रिपब्लिकन सांसद अधिक हैं। इससे पहले, कोविड-19 राहत पैकेज में प्रति व्यक्ति 600 डॉलर दिए जाने का प्रावधान किया गया था। सीनेट के सदस्य मंगलवार को इस विधेयक पर चर्चा करेंगे।
अमेरिका में अबतक 21 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र (सीडीसी) के डाटा ने इसकी जानकारी दी। सीडीसी की सोमवार को रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 21,27,143 लोगों ने अब तक कोरोना का पहला टीका लगवाया है। डाटा के अनुसार अमेरिका में 11,445,175 डोज वितरित की गयी है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है और जॉन होपकिंस यूनीवर्सिटी के मुताबिक यहां अबतक एक करोड़ 92 लाख से अधिक लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 334000 मरीजों की इससे मौत हुई है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ