Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
मनोरंजन

मां बनने की बधाई से उर्मिला मातोंडकर को मिल रही खुशी, बताया सच्चाई

उर्मिला मातोंडकर को लेकर हाल ही में एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, उर्मिला के पति मोहसिन अख्तर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमे उनकी गोद में एक बच्ची है। बच्ची के साथ फोटो शेयर कर मोहसिन ने उसे छोटी प्रिंसेस कहा। मोहसिन की इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया पर
Share:
मां बनने की बधाई से उर्मिला मातोंडकर को मिल रही खुशी, बताया सच्चाई
Read in your preferred language.

उर्मिला मातोंडकर को लेकर हाल ही में एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, उर्मिला के पति मोहसिन अख्तर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमे उनकी गोद में एक बच्ची है। बच्ची के साथ फोटो शेयर कर मोहसिन ने उसे छोटी प्रिंसेस कहा। मोहसिन की इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया पर सभी उन्हें बधाई के मैसेज देने लगे क्योंकि उनके फैंस को लगा कि वह पापा बन गए हैं। जब ये कमेंट्स और सोशल मीडिया पर मोहसिन का पोस्ट वायरल होने लगा तब उर्मिला ने इस पर आकर अपना रिएक्शन दिया है।
फोटो शेयर कर मोहसिन ने लिखा था, 'वाह छोटी प्रिंसेस, मेरे दिल के राज्य पर आपके शासन को पूरे 1 साल हो गए हैं। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे मेरी छोटी प्रिंसेस'। हालांकि जब उन्होंने देखा कि सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं तो इसके बाद मोहसिन ने पोस्ट को एडिट करके लिखा, 'मेरी सुंदर भतीजी आइरा'।
अब इस बारे में उर्मिला ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की और कहा, 'आइरा मेरी भतीजी है। मोहसिन ने भी कहा है कि आइरा उनके भाई की बेटी है। उन्हें जब मैसेज आने लगे तो इसके बाद उन्होंने कैप्शन में इसे ठीक किया।'
बता दें कि उर्मिला और मोहसिन ने 3 मार्च 2016 को शादी की थी। कुछ महीने पहले ही दोनों ने शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर उर्मिला ने लिखा था, 'हमारी शादी के दिन की फोटो जो 6 साल पहले हुई थी। हम आज के स्पेशल दिन पर स्वर्ण मंदिर गए भगवान का आर्शीवाद लेने।'