Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

सब्जी में नमक ज्यादा होने पर किया हंगामा, परिजनों के विरोध पर तमंचे से सीने में गोली मार ली

लखनऊ कैंट में एक नशेबाज युवक ने खाने में नमक ज्यादा हाने की बात को लेकर हंगामा करने लगा। परिजनों के विरोध पर तमंचे से सीने में गोली मार ली। परिजन गंभीर हालत में ट्रामा सेटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्मी में चपरासी के पद से रिटायर निलमथा के आदर्शनगर निवासी उमाशंकर दुबे के तीन लड़के
Share:
सब्जी में नमक ज्यादा होने पर किया हंगामा, परिजनों के विरोध पर तमंचे से सीने में गोली मार ली
Read in your preferred language.

लखनऊ कैंट में एक नशेबाज युवक ने खाने में नमक ज्यादा हाने की बात को लेकर हंगामा करने लगा। परिजनों के विरोध पर तमंचे से सीने में गोली मार ली। परिजन गंभीर हालत में ट्रामा सेटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आर्मी में चपरासी के पद से रिटायर निलमथा के आदर्शनगर निवासी उमाशंकर दुबे के तीन लड़कें हैं। उमाशांकर ने बताया कि छोटा लड़का पूरन शराब का आदी था।
शुक्रवार रात को भी पूरन रोज की तरह घर शराब पीकर आया और रात करीब 11 बजे खाने में नमक ज्यादा होने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा।
परिजनों ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया और अचानक कमरे से बाहर निकल गया। उसके कुछ ही देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
परिजन गोली की आवाज सुनकर उसके कमरे में गए। जहां वह खून से लथपथ पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी और पास ही तमंचा पड़ा था।
जिसके बाद उसको पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार के मुताबिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम की मदद से सैम्पल एकत्र कर अवैध तंमचा कब्जे में लिया गया है।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पूरन के पास अवैध तमंचा कहां से आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।