Wednesday, 23 September 2026 | 7:07 PM
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खण्ड स्नातक की 5 और खण्ड शिक्षक की 6 सीटों के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आगरा खण्ड स्नातक और आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
Share:
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 23 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग ने द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कुल 11 सीटों—खण्ड स्नातक की 5 और खण्ड शिक्षक की 6—के लिए चुनाव कराया जाएगा। 

जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। 

आगरा खण्ड में इन सदस्यों का कार्यकाल होगा समाप्त

आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ तथा आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन) का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इन्हीं रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव कराया जा रहा है। 

निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक तथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के कार्यालय के अनुसार कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को इस आचार संहिता के दायरे से बाहर रखा गया है। 

निर्वाचन कार्यक्रम एक नजर में

प्रक्रिया

तिथि

निर्वाचन की अधिसूचना

29 सितंबर 2026

नाम निर्देशन की अंतिम तिथि

6 अक्टूबर 2026

नामांकन पत्रों की संवीक्षा

7 अक्टूबर 2026

नाम वापसी की अंतिम तिथि

9 अक्टूबर 2026

मतदान

23 अक्टूबर 2026

मतदान का समय

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

मतगणना

27 अक्टूबर 2026

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण

31 अक्टूबर 2026 तक