Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

यूपी: हथकड़ी लगाए आरोपी को सौंपी बाइक, पीछे बैठे सिपाही और फिर जो हुआ…

कभी सोचा है कि पुलिस बाइक पर पीछे बैठी हो और अपराधी बाइक चला रहा हो. यूपी के शामली में यह सच साबित हुआ है. एक आरोपी के हाथ में हथकड़ियां लगी हैं. आरोपी पहले बाइक पर सवार होता है फिर उसके पीछे दो पुलिसकर्मी सवार होते हैं. आरोपी तेज रफ्तार से बाइक चलाने लगता है. जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने
Share:
Read in your preferred language.

कभी सोचा है कि पुलिस बाइक पर पीछे बैठी हो और अपराधी बाइक चला रहा हो. यूपी के शामली में यह सच साबित हुआ है. एक आरोपी के हाथ में हथकड़ियां लगी हैं. आरोपी पहले बाइक पर सवार होता है फिर उसके पीछे दो पुलिसकर्मी सवार होते हैं. आरोपी तेज रफ्तार से बाइक चलाने लगता है.

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आता है, देखते ही देखते वायरल हो जाता है. जब बड़े अधिकारियों तक बात पहुंचती है तो वे दोनों पुलिसकर्मियों को तलब करते हैं. दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया जाता है.