Saturday, 31 October 2026 | 8:14 PM
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार को शर्मसार करने वाली है स्वास्थ्य सेवाओं पर नीति आयोग की रिपोर्ट: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर जारी की गई नीति आयोग की रिपोर्ट को सरकार के लिए शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनस्वास्थ्य के मामले में यूपी देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है। ऐसे में केंद्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार होने का क्या मतलब है? उन्होंने आग
Share:
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर जारी की गई नीति आयोग की रिपोर्ट को सरकार के लिए शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनस्वास्थ्य के मामले में यूपी देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है। ऐसे में केंद्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार होने का क्या मतलब है? उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विकास किस काम का जिससे कि आम जनता का जीवन नरक बना हुआ है। आपको बता दें कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को ‘हेल्दी स्टेट प्रोग्रेसिव इंडिया’ नामक रिपोर्ट जारी की जिसमें यूपी को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अंतिम पायदान पर दिखाया गया है।
वहीं, मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकारें जातिवादी व धार्मिक उन्मादी अपराध अपने राज्यों में क्यों होने देती हैं जिससे कि पूरा राज्य ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शर्मिंदा होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब तो पुलिस व सरकारी कर्मचारी भी इस नई आफत के शिकार हैं।
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en