Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
उत्तर प्रदेश

UP By Election 2022 : 5 बजे तक मैनपुरी में 51.2 फीसदी मतदान

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12 ड‍िग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्‍द्रों पर सन्‍नाटा पसरा रहा लेक‍िन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर ड‍िंपल यादव की भाजपा क
Share:
UP By Election 2022 : 5 बजे तक मैनपुरी में 51.2 फीसदी मतदान
Read in your preferred language.

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12 ड‍िग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्‍द्रों पर सन्‍नाटा पसरा रहा लेक‍िन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर ड‍िंपल यादव की भाजपा के रघुराज शाक्‍य से टक्‍कर है। रामपुर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर लगी है। वहीं कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की।

शाम पांच बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 51.2 प्रतिशत हुआ मतदान। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 49.5, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 48.5, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 48.2, करहल विधानसभा क्षेत्र में 53.1 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सवांददाता : अर्पित शर्मा