Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
भारत

उन्नाव: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन रैली

विधानसभा मोहान में कांग्रेस जिला कमेटी भाजपा द्वारा व्याप्त महंगाई को लेकर हसनगंज मुख्यालय पर शांतिपूर्ण रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि आज पेट्रोल ₹100 लीटर बिक रहा है सिलेंडर हजार रुपए का हो
Share:
उन्नाव: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन रैली
Read in your preferred language.

विधानसभा मोहान में कांग्रेस जिला कमेटी भाजपा द्वारा व्याप्त महंगाई को लेकर हसनगंज मुख्यालय पर शांतिपूर्ण रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि आज पेट्रोल ₹100 लीटर बिक रहा है सिलेंडर हजार रुपए का हो गया है डीजल की बढ़ती कीमतों से किसानों की कमर तोड़ दी है किसान अपनी फसल को भरपूर पानी नहीं दे पा रहे हैं और ना ही उनके फसलों का सही मूल्य मिल पा रहा है रोजगार के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को सिर्फ धोखा देने का काम किया है आज तक किसी भी युवा को कोई रोजगार नहीं मिला है और ना ही किसी प्रकार की योजना का लाभ मिल पा रहा हैभाजपा पार्टी गरीबों की पार्टी नहीं है इस पार्टी में गरीबों की कोई अहमियत नहीं है वही शंकर लाल गौतम ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा की योगी सरकार के खुले मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं किसानों को जहां एक तरफ महंगे डीजल से फसल तैयार करते हैं वही आवारा जानवर उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं शंकर लाल गौतम ने बताया 2022 के चुनाव में हम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा नेतृत्व में हम विधानसभा से लेकर न्याय पंचायत तक संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी एक मजबूत पार्टी उभर कर सामने आएगी उन्होंने बताया की कांग्रेश के आवाहन पर हम यह गांधी मार्च महंगाई बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में प्रत्येक तहसील व ब्लाक स्तर पर इस सांकेतिक8 गांधी मार्च का आयोजन कर रहे हैं इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाउपाध्यक्ष सतीश सिंह, शंकर लाल गौतम मुनेश्वर रावत एडवोकेट समेत आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

मनोज कुमार लोधी जिला ब्यूरो उन्नाव