Tuesday, 24 November 2026 | 7:28 PM
उत्तर प्रदेश

उन्नाव : कार्तिक पूर्णिमा पर परियर घाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, CO सफीपुर ने किया निरीक्षण

Share:
उन्नाव : कार्तिक पूर्णिमा पर परियर घाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, CO सफीपुर ने किया निरीक्षण
कार्तिक पूर्णिमा पर परियर घाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, CO सफीपुर ने किया निरीक्षण
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को लेकर उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र के परियर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। आज सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने खुद घाट पर पहुंचकर मेले और स्नान स्थल का निरीक्षण किया।
आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना सफीपुर क्षेत्र के परियर घाट पर पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं।

सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने परियर घाट पर आयोजित मेले एवं स्नान स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, वाहनों के सुचारु आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सीओ ने घाट एवं मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहें।