Friday, 18 September 2026 | 9:27 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विधायक अमन गिरी ने शिव मंदिर में किया दीपोत्सव का आयोजन, पीएम की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना

सेवा संकल्प अभियान' के तहत गोला विधायक अमन गिरी ने शिव मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना की।
Share:
लखीमपुर खीरी : 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विधायक अमन गिरी ने शिव मंदिर में किया दीपोत्सव का आयोजन, पीएम की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना
गोला शिव मंदिर की तस्वीर
Read in your preferred language.
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गोला विधायक अमन गिरी ने शिव मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया और पीएम की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर गोला गोकर्णनाथ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' और 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी संग जिला प्रवासी के रूप में पधारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र नीरज वर्मा एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने छोटी काशी गोला के पौराणिक शिव मंदिर प्रांगण में दीये जलाए।


 इस अवसर पर गोला विधायक ने शिव मंदिर में देवाधिदेव महादेव का पूजन अर्चन कर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की और यह प्रार्थना की कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निरंतर देश की सेवा करते रहे साथ ही भारत की प्रगति, समृद्धि एवं गौरव की दिशा में अपना योगदान देते रहे। 

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र नीरज वर्मा एवं गोला विधायक माननीय अमन गिरी सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।