Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरितफर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज अपरान्ह 03:20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित एक विशेष क
Share:
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरितफर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज अपरान्ह 03:20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश भर के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में योजना के लाभार्थियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया।जनपद फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों सदर, अमृतपुर और कायमगंज में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया और उसी के अंतर्गत कुल 76 लाभार्थियों को ₹3,72,30,000 की सहायता राशि वितरित की गई।तहसील सदर: 31 लाभार्थीतहसील अमृतपुर: 21 लाभार्थीतहसील कायमगंज: 24 लाभार्थीइस योजना के अंतर्गत कृषक परिवारों को उस स्थिति में सहायता दी जाती है जब पंजीकृत कृषक, परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य अथवा रोटी अर्जक का आकस्मिक निधन हो जाए। यह योजना वर्ष 2019 से प्रदेश में प्रभावी है और इसके तहत अब तक जनपद फर्रुखाबाद में कुल 734 लाभार्थियों को लगभग ₹36.05 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।वर्षवार वितरण विवरण इस प्रकार है:2020-21: ₹8,10,00,0002021-22: ₹7,39,00,0002022-23: ₹5,54,35,0002023-24: ₹8,22,00,0002024-25: ₹6,80,10,000कार्यक्रम में मा. विधायक अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी श्री श्याम कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री दिनेश बिंद, अपर उप जिलाधिकारीगण श्री गजराज सिंह एवं श्री संजय सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया व हर्षित सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि प्रदेश सरकार कृषकों के कल्याण के लिए समर्पित है और संकट की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़ी है।