चंदिया में बैंक उपभोक्ता के डिक्की से 40 हजार की रकम पार करने वाले आरोपी को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है,सूत्रों की माने तो आरोपी ने गुनाह कबूल भी कर लिया है।सूत्रों की माने तो खबर लगते ही चंदिया पुलिस रीवा पहुंची है,और गोविनन्दगढ़ पुलिस से इस बाबत बात चीत कर रही है।विदित हो कि बीते बुधवार को दो अलग अलग मामलों में डिक्की से तकरीबन 1 लाख 30 हजार नगदी पार हुई थी,इस वारदात के एक मामले मे जिसमे 40 हजार की नगदी पार हुई थी उसमें आरोपी की फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी थी।बताया जाता है कि इस मामले का आरोपी फिलहाल गोविंदगढ़ पुलिस की गिरफ्त में है,वही 90 हजार की दिनदहाड़े दूसरे मामले का आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त अरुण सिंह पिता मान सिंह कंजर उम्र 35 वर्ष एवम जितेंद्र पिता स्व जगदीश सिंह कंजर उम्र 40 वर्ष दोनो निवासी ग्राम मनुवा जिला सीधी बताए जा रहे है,इन पर रीवा,सीधी,अनूपपुर,उमरिया सहित दूसरे थानों मे दो दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
कंचन साहू की रिपोर्ट दस्तक 24
भारत
उमरिया: डिक्की से दिनदहाड़े नगदी पार करने वाला आरोपी रीवा जिले में धरा गया
चंदिया में बैंक उपभोक्ता के डिक्की से 40 हजार की रकम पार करने वाले आरोपी को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है,सूत्रों की माने तो आरोपी ने गुनाह कबूल भी कर लिया है।सूत्रों की माने तो खबर लगते ही चंदिया पुलिस रीवा पहुंची है,और गोविनन्दगढ़ पुलिस से इस बाबत बात चीत कर रही है।विदित हो कि बीते बुधवार को दो अल
Read in your preferred language.