Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
उत्तर प्रदेश

उमरिया :राजा भैया कोरी को मिली मध्य प्रदेश हाकी टीम की जिम्मेदारी

उमरिया- भारतीय हॉकी संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष गोवा में 4 मई से 18 मई तक किया जाना सुनिश्चित किया गया। प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत की लगभग 32 टीमें शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की चयन प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में किया गया था इसमें
Share:
Read in your preferred language.

उमरिया- भारतीय हॉकी संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष गोवा में 4 मई से 18 मई तक किया जाना सुनिश्चित किया गया। प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत की लगभग 32 टीमें शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की चयन प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में किया गया था इसमें की संपूर्ण मध्यप्रदेश से लगभग 200 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया और इसमें 40 खिलाडि़यों का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए किया गया । कोचिंग कैंप का आयोजन जबलपुर रानीताल स्टेडियम में किया गया जिसमें कि सभी खिलाडि़यों ने अपने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति के द्वारा खिलाडि़यों का चयन किया।
इस टीम में फिर एक बार उमरिया ने अपना परचम लहराते हुए जिले के तीन खिलाडि़यों ने मध्य प्रदेश की टीम में जगह बनाई और उमरिया के राजा भैया कोरी ,मिथिलेश सोंधिया, करण गौतम टीम में शामिल हुए राजा भैया कोरी जो कि पूर्व में भी मध्यप्रदेश राज्य हॉकी एकेडमी की ओर से खेलते हुए राष्ट्रीय सब जूनियर अंतर एकेडमी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी है । राजा भैया कोरी को एमपी टीम का कप्तान घोषित किया गया है यह उमरिया जिले के लिए एक उपलब्धि है कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के अंदर छोटे से जले उमरिया के 3 खिलाडि़यों का चयन होना और उमरिया के खिलाड़ी को कप्तान घोषित किया जाना किसी उपलब्धि से कम नहीं है विदित हो कि इसके पूर्व भी उमरिया की सीनियर टीम ने अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया था और 4 खिलाडि़यों ने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उमरिया का प्रतिनिधत्व किया था।इन उपलब्धियों को देखते हुए पुनः हाकी के एस्ट्रो टर्फ की आवश्कता को नजरंदाज नहीं किया जा सकता बिना खेल सुविधा के इतने खिलाडि़यों का चयन होना खिलाडि़यों के खेल कौशल प्रशिक्षक के दिए गुण का ही परिणाम हैं अगर हाकी टर्फ होता तो शायद ये संख्या और अधिक होती। मध्य प्रदेश टीम में चयनित सभी खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से उमरिया स्थित अमर शहीद स्टेडियम में शेख सलीम स्कूल शिक्षा विभाग के संरक्षण में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
जिले के खिलाडि़यों की उपलब्धियों पर ा कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र हार्डिया,जिला हाकी संघ के सचिव ,प्यारे लाल बैगा,हाकी खिलाडि़यों के संरक्षक सिविल सर्जन डॉ,रोहिला, अनिल सिंह,संतोष सिंह,वरिष्ठ खिलाड़ी शेख वहीद, सीनियर खिलाडी शेख शाहिद,राहुल बर्मन, शिवम सोंधिया,अजीत सिंह आदि सभी खिलाडि़यों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

सवांददाता: कंचन साहू