Tuesday, 15 September 2026 | 1:42 PM
उत्तर प्रदेश

यूक्रेन की महिला ने फांसी लगा कर लखनऊ के आशियाना में जान दे दी, वजह जानिए

लखनऊ के आशियाना में यूक्रेन की महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी। शनिवार तड़के घर के स्टोररूम में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए यूक्रेन एम्बेसी की मदद से महिला के परिवार को सूचना दी गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि पति को चेक रिपब्लिक से आना था। वह स
Share:
यूक्रेन की महिला ने फांसी लगा कर लखनऊ के आशियाना में जान दे दी, वजह जानिए
Read in your preferred language.

लखनऊ के आशियाना में यूक्रेन की महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी। शनिवार तड़के घर के स्टोररूम में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए यूक्रेन एम्बेसी की मदद से महिला के परिवार को सूचना दी गई है।

शुरुआती जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि पति को चेक रिपब्लिक से आना था। वह समय पर नहीं पहुंच सका। इस बात से महिला परेशान थी। उसने जूड के साथ वाट्सऐप चैटिंग करते हुए लिखा था कि मैं यहां बहुत परेशान हूं] भाषा भी समझ नहीं आती। पुलिस के मुताबिक, महिला ने तीन दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।
आशियाना सेक्टर-एम निवासी जूड अगास्टीन चेक रिपब्लिक में पीएचडी कर रहा है। इसी दौरान पोलैंड स्थित एक कम्पनी में यूक्रेन निवासी ओकसाना ममचर (27) भी नौकरी कर रही थी। तभी दोनों की पोलैंड में मुलाकात हुई। ओकसाना ने जूड अगास्टीन से शादी करने की बात पिता को बताई। इसके लिए वह तैयार नहीं हुए। परिवार के राजी नहीं होने पर चेक रिपब्लिक पहुंच कर ओकसाना लिवइन रिलेशनशिप में जूड के साथ रहने लगी।
ओकसाना के गर्भवती होने पर जूड ने उसे मां रूथ मीनूवाज के पास लखनऊ भेज दिया। 22 मार्च को ओकसाना अकेले ही चेक रिपब्लिक से आशियाना सेक्टर-एम स्थित ससुराल आ गई। इसके बाद वह सास रूथ मीनूवाज, ननद रुफीना और युवाना के साथ रहने लगी।
शनिवार तड़के ओकसाना कमरे से बाहर निकल गई। वह दूसरे तल पर बने स्टोर रूम में पहुंची। जहां पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। नींद खुलने पर बहू के कमरे में नहीं मिलने पर रूथ मीनूवाज ने बेटियों को उठाया। बहू को खोजते हुए परिवार वाले स्टोर रूम में पहुंचे। जहां ओकसाना का शव फंदे से लटकते नजर आया।
एसआई मो. शब्बीर ने बताया कि खुदकुशी की सूचना रूथ मीनूवाज ने पुलिस को दी। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनकी फुटेज चेक करने पर ओकसाना कमरे से निकल कर स्टोर रूम की तरफ जाती हुई दिखाई पड़ी है।
इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक, 14 जून को लेबर पेन होने पर रूथ मीनूवाज ने ओकसाना को एलडीए कॉलोनी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां नार्मल डिलीवरी से बेटा हुआ। अस्पताल से वापस आने के बाद ओकसाना की परिवार वाले देखभाल करने लगे।

पूछताछ में पता चला कि जुड आगस्टीन की चेक रिपब्लिक से भारत आना था। उसने वापस आने के कई प्रयास किए। पर डिलीवरी के वक्त पत्नी के पास नहीं पहुंच सका। इस बात को लेकर ओकसाना काफी परेशान थी।