Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
राजनीति

मंदिर निर्माण के लिए उद्धव का एक करोड़ का ऐलान, अयोध्या में मराठियों के लिए बनवाएंगे ये...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार अयोध्या में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भवन बनाएगी। ठाकरे अपनी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने क
Share:
मंदिर निर्माण के लिए उद्धव का एक करोड़ का ऐलान, अयोध्या में मराठियों के लिए बनवाएंगे ये...
Read in your preferred language.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार अयोध्या में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भवन बनाएगी। ठाकरे अपनी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या में महाराष्ट्र सरकार भवन बनवाएगी। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी ओर से एक करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया। ठाकरे ने कहा '' मैं रामलला का आशीर्वाद लेने यहां आया हूं। आज मेरे साथ मेरे 'भगवा' परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं। मैं भाजपा से अलग हूं,हिंदुत्व से नहीं। भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग और भाजपा अलग है।'' उन्होंने कहा कि जब भी मैं भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर आता हूं तो रामजी की कृपा से कुछ न कुछ कामयाबी लेकर यहां से जाता हूं।

उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि सरयू जी की आरती करूं लेकिन कोरोना वायरस के चलते नहीं कर पा रहा हूं। जनता से आह्वान किया है कि कहीं भी भीड़ इकट्ठा न करें। उन्होंने कहा ''मैं नम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि यह धन सरकार की ओर से नहीं है। यह हमारे ट्रस्ट की ओर से मैं मंदिर निर्माण के लिए घोषित करता हूं। जिस ट्रस्ट का निर्माण हुआ है उसका बैंक खाता भी खुल गया है। श्री ठाकरे ने कहा ''मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं मुख्यमंत्री बन जाऊंगा। रामलला मेरा छोटा सा यह दान स्वीकार करें।''