Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 AM
भारत

ब्रिटेन में दो लाख, इटली में एक लाख 70 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि, कोरोना का कहर लगातार जारी

ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण यूरोप समेत पूरे विश्व में कोरोना महामारी का कहर जारी है। ब्रिटेन, इटली और फ्रांस समेत अन्य देशों मे रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान रिकार्ड दो लाख मामले सामने आए। इससे पहले यहां एक दिन में संक्रमण के इतने मामले कभी सामने नहीं आए थे। वहीं इटली
Share:
ब्रिटेन में दो लाख, इटली में एक लाख 70 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि, कोरोना का कहर लगातार जारी
Read in your preferred language.

ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण यूरोप समेत पूरे विश्व में कोरोना महामारी का कहर जारी है। ब्रिटेन, इटली और फ्रांस समेत अन्य देशों मे रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान रिकार्ड दो लाख मामले सामने आए। इससे पहले यहां एक दिन में संक्रमण के इतने मामले कभी सामने नहीं आए थे। वहीं इटली में एक दिन में 170,844 मामलों की पुष्टि हुई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरान ने कहा है कि मंगलवार को देश में लगभग तीन लाख मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने इसकी जानकारी संसद को दी।
ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड द लाख मामले सामने आए। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार एक लाख से ज्यादा मामला सामने आ रहे हैं। यहां मंगलवार को 218,724 ​​मामले सामने आए। प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड बगैर लाकडाउन के संक्रमण में वृद्धि का सामना कर सकता है। जानसन ने इंग्लैंड में कड़े लाकडाउन उपायों को लागू करने का विरोध किया है। उनका मानना है कि कि वैक्सीन बूस्टर ड्राइव और आबादी के बीच सावधानी कोरोना के इस लहर से बचाव के लिए पर्याप्त होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिट्टी ने कहा कि मामलों में वृद्धि के साथ मृत्यु दर में वृद्धि नहीं हुई है, जबकि जानसन ने कहा कि आइसीयू में भर्ती 60 फीसद मरीजों ने कोरोना का टीका नहीं लिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इटली में मंगलवार को कोरोना के 170,844 नए मामले सामने आए और 259 लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले यहां 68,052 मामले सामने आए थे और 140 लोगों की मौत हो गई थी। फरवरी 2020 से देश में अबतक कोरोना महामारी से 138,045 मौतें हो गई हैं। अब तक 6.57 मिलियन मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना से संक्रमित 12,912 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, एक दिन पहले यह आंकड़ा 12,333 था।