Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

मैदान में भाजपा के दो प्रत्याशी, जफर इस्लाम व गोविंद नारायण शुक्ल के नामांकन पत्र जांच में सही

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उत्तर प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दोनों प्रत्याशी जफर इस्लाम और गोविंद नारायण शुक्ल का नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी व विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि
Share:
मैदान में भाजपा के दो प्रत्याशी, जफर इस्लाम व गोविंद नारायण शुक्ल के नामांकन पत्र जांच में सही
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उत्तर प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दोनों प्रत्याशी जफर इस्लाम और गोविंद नारायण शुक्ल का नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी व विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी महेश कुमार के प्रस्तावक व अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया है। राज्यसभा उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशी सैयद जफर इस्लाम व गोविंद नारायण शुक्ला ही मैदान में रह गए हैं। दोनों में से किसी एक का चार सितंबर को नाम वापस होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। मतदान की स्थिति आने पर 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरा नामांकन करा देने से पेंच उलझता दिख रहा है। मंगलवार को नामांकन कराने के अंतिम दिन भाजपा की ओर से प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला का पर्चा जमा कराया गया था। मंगलवार को भाजपा के दूसरे प्रत्याशी गोविंद नारायण शुक्ला ने नामांकनपत्र के दो सेट जमा कराए। इस मौके पर जेपीएस राठौर समेत भाजपा के कई नेता उपस्थित थे। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी सैयद जफर इस्लाम को नामांकन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंंत्र देव सिंह की मौजूदगी में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा जमा कराया जा चुका है। जफर इस्लाम कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अपना नामांकन कराने के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे।