Thursday, 29 October 2026 | 4:28 AM
उत्तर प्रदेश

कानपुर: तथागत सामाजिक समिति ने रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया, संस्था अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कानपुर में तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Share:
कानपुर: तथागत सामाजिक समिति ने रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया, संस्था अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कानपुर:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र कानपुर के कल्याणपुर स्थित SIS हॉस्पिटल में उनके मैनेजर रूम में सौंपा गया।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, लगन और विश्वास के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों में कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा तथा मंडल के सभी जनपदों में संगठन को मजबूत करने का प्रयास रहेगा।

तथागत सामाजिक समिति (TSS) के संस्था के संस्थापक/ अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य एवं जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य ने रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर शिवकुमार शाक्य, डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, आशीष शाक्य, निधि कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।