Monday, 21 September 2026 | 8:05 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:नगला चके में TSS की मासिक बैठक आयोजित, सामाजिक एकता, शिक्षा और बुद्ध विचारधारा पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद के ग्राम नगला चके में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक एकता, शिक्षा, पंचशील सिद्धांत, पारिवारिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च कम करने और भगवान गौतम बुद्ध के विचारों को अपनाने पर जोर दिया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:नगला चके में TSS की मासिक बैठक आयोजित, सामाजिक एकता, शिक्षा और बुद्ध विचारधारा पर हुआ मंथन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 20 सितंबर 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक रविवार को ग्राम नगला चके (करमचंदपुर), ब्लॉक कमालगंज में ग्राम प्रधान दफेदार सिंह शाक्य के आवास के पास स्थित हाता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजवीर शाक्य ने की, जबकि संचालन TSS के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया।

बैठक में समाज को शिक्षित, संगठित, जागरूक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य द्वारा समाजहित में कार्य करने तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

बैठक में पंचशील सिद्धांतों के पालन एवं प्रचार-प्रसार, सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च कम करने, तेरहवीं संस्कार जैसी परंपराओं पर सामाजिक विमर्श, विवाह समारोहों को दिन में आयोजित करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने जैसे विषयों पर विचार रखे गए।

इसके साथ ही शाक्य, कुशवाहा, मौर्य एवं सैनी समाज में आपसी एकता और वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा देने, प्रत्येक परिवार में भगवान गौतम बुद्ध का चित्र सम्मानपूर्वक स्थापित करने तथा समाज के लोगों के बीच दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देकर आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में डॉ. ओमप्रकाश शाक्य एडवोकेट ने भगवान बुद्ध की विचारधारा का आह्वान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। कुलदीप कुशवाहा ने कहा कि राजनीति सहित सामाजिक क्षेत्र में जो लोग अपने साथ खड़े रहते हैं, उन्हें साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।

शेर सिंह शाक्य ने मातृशक्ति की स्थिति में सुधार की आवश्यकता पर विचार रखते हुए कहा कि परिवारों में अपने महापुरुषों के जन्मदिन मनाने की परंपरा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वहीं भूपेन्द्र सिंह शाक्य ‘दरोगा जी’ ने संविधान पर चर्चा करते हुए भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की विशेष आवश्यकता बताई।

बैठक में मंच पर शिवकुमार शाक्य, दफेदार सिंह शाक्य, जगदीश सिंह, भूपेन्द्र सिंह शाक्य, राजकिशोर शाक्य, विमलेश शाक्य एवं कुलदीप कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, महावीर सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष, विमलेश शाक्य जिला उपाध्यक्ष तथा डॉ. धर्मवीर शाक्य नगर मीडिया प्रभारी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

बैठक में अशोक कुमार, सतीश चन्द्र, सूरज पाल, सुभाष, रातिमान सिंह, रमेश चन्द्र शाक्य, डॉ. ओमप्रकाश शाक्य एडवोकेट, रवि शाक्य एडवोकेट, संजय शाक्य एडवोकेट, विकास शाक्य, शिववीर सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, बाबूराम, योगेन्द्र सिंह, सत्यपाल, पंकज कुमार, अमर सिंह, कैलाश चन्द्र, सुनील कुमार, राजीव कुमार, नरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, आदेश कुमार, सुषमा देवी प्रधान, रंजना देवी आशा, उधन सिंह, डिप्टी सिंह, रघुनाथ सिंह, शैलेन्द्र सिंह शाक्य, रामनरेश शाक्य, कुलदीप कुशवाहा, अलिखराम सिंह, अशोक कुमार नगला रामपुर, देशराज शाक्य कोठी एवं अवधेश कुमारउर्फ लालू कोठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

TSS ने अपने सामाजिक संकल्प के रूप में “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” और “हम एक हैं तो सेफ हैं” का संदेश दिया।