Monday, 21 September 2026 | 8:08 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:शहीदों को नमन और गौसेवा के साथ मनाया गया सेवा संकल्प अभियान

फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कौशलेन्द्र सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मौधा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, गौसेवा, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:शहीदों को नमन और गौसेवा के साथ मनाया गया सेवा संकल्प अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 20 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत रविवार, 20 सितंबर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद में शहीदों के सम्मान, गौसेवा, स्वच्छता और पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद मुकेश राजपूत ने किया। प्रातः 11 बजे विकास भवन मोड़, फतेहगढ़ के निकट स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कौशलेन्द्र सिंह राठौर की प्रतिमा को स्नान कराकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में श्रीमती रमिला राठौर, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष भाजपा, भूतपूर्व सैनिकों सहित जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढ़पुर, जिला कंसल्टेंट्स (भारत मिशन-ग्रामीण), जिला परियोजना प्रबंधक (आर.जी.एस.ए.) तथा अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। सभी ने शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कौशलेन्द्र सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात सांसद मुकेश राजपूत ने विकासखंड मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत मौधा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में मौधा स्थित गौशाला में गौसेवा की गई। गौवंश को गुड़-चना खिलाने के साथ ही गौशाला में आयोजित स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर सफाई कार्य किया गया। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मौधा में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड मोहम्मदाबाद के खंड विकास अधिकारी एवं प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शहीदों के सम्मान के साथ सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का संदेश दिया गया।