Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
भारत

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप, पार्टी ने किया इन्कार

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिपहिजाला जिले में उन पर हमला किया। जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोपों से इन्कार किया है। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मामले की नियत अवधि में जांच कराने की मा
Share:
त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप, पार्टी ने किया इन्कार
Read in your preferred language.

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिपहिजाला जिले में उन पर हमला किया। जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोपों से इन्कार किया है। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मामले की नियत अवधि में जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस ने घटना के विरोध में राज्य में दिनभर के लिए बंद का आह्वान भी किया। बिस्वास ने एक बयान में बताया कि उन पर बिशालगढ़ में हमला उस समय हुआ, जब वह एक बैठक के सिलसिले में वहां गए थे।
उन्होंने यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में बताया, 'भाजपा के सशस्त्र गुंडों ने मेरी हत्या के इरादे से मुझ पर तथा पार्टी सहयोगियों पर हमला किया। पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन मूक दर्शक बनी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरी कार में तोड़फोड़ कर मुझे, मेरे ड्राइवर तथा कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया।'
इस बीच, सिपहिजाला के पुलिस अधीक्षक कृष्णेंदु चक्रवर्ती ने कहा है कि कानून-व्यवस्था को लेकर जताई गई आशंका के मद्देनजर कार्यक्रम में नहीं आने के लिए बिस्वास से बार-बार आग्रह किया गया था। हमने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच जारी है।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा, 'हमारी पार्टी राजनीतिक हिंसा में विश्वास नहीं करती है। घटना में हमारे कार्यकर्ता शामिल नहीं थे।'

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ