Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवम्बर) को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने के निर्णय के क्रम में जनपद फर्रूखाबाद में 01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्त
Share:
फर्रूखाबाद में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवम्बर) को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने के निर्णय के क्रम में जनपद फर्रूखाबाद में 01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं।

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश के परिपत्र के अनुपालन में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद ने जनपद स्तरीय सभी विभागों को निर्देशित किया है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले 5वें जनजातीय गौरव दिवस 2025 के कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाया जाए।

इन कार्यक्रमों के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान, संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और विकास योजनाओं पर विशेष चर्चा एवं प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तथा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर विद्यालयों एवं संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता से कार्यक्रमों का आयोजन कराएँ और इन आयोजनों से संबंधित फोटो व वीडियो सामग्री जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) फर्रूखाबाद को उपलब्ध कराएँ।

जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के बल्कि सम्पूर्ण भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उनका जीवन हमें आत्मसम्मान, संघर्ष और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

फर्रूखाबाद जनपद में यह पखवाड़ा (01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक) जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव को सहेजने का एक ऐतिहासिक अवसर बनेगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।