Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
भारत

फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना जीएसटी प्रपत्र सुपारी लदा ट्रक पकड़ा गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा माल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान एक ट्रक बिना राज्य कर (जीएसटी) प्रपत्र के भ
Share:
फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना जीएसटी प्रपत्र सुपारी लदा ट्रक पकड़ा गया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा माल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान एक ट्रक बिना राज्य कर (जीएसटी) प्रपत्र के भारी मात्रा में सुपारी ढोते हुए पकड़ा गया। वाहन में लगभग ₹55.20 लाख मूल्य की सुपारी लदी हुई थी। एआरटीओ द्वारा दूरभाष पर सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ श्री अमित त्यागी से कर भुगतान का सत्यापन कराया गया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि वाहन में लदी सुपारी पर जीएसटी जमा नहीं है।

प्रस्तुत बिल के अनुसार माल दिल्ली से गुवाहाटी (असम) भेजा जाना बताया गया था, लेकिन ट्रक फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल से अल्लागंज की ओर जाते हुए एआरटीओ कार्यालय के समीप पकड़ा गया। इसके बाद वाहन को राज्य कर विभाग को सुपुर्द कर दिया गया, जहां सहायक आयुक्त द्वारा ट्रक को सातनपुर मंडी में सीज कर दिया गया।

इस कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा ट्रक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है, जबकि राज्य कर विभाग द्वारा ₹5.52 लाख कर/शास्ति प्रस्तावित की गई है।

इसके अतिरिक्त, बकाया कर के अभियोग में 05 ट्रकों को सीज किया गया, जिन पर कुल ₹65,000 का कर बकाया था। वहीं 01 ओवरलोड ट्रक तथा 02 ट्रकों को रिफ्लेक्टिव टेप न लगाए जाने के कारण भी सीज किया गया।

आज की समग्र कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹1.23 लाख का जुर्माना और ₹65 हजार का कर आरोपित किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कर चोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।