उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में अक्टूबर महीने में किए गए डोर टू डोर सत्यापन कार्य के दौरान नगर निकायों की मतदाता सूची 66 हजार मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। अक्टूबर एवं नवंबर, दोनों महीनों में करीब सवा लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं। निकाय चुनाव के दृष्टिगत परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासन की ओर से वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण भी शासन को भेजे जा चुके हैं। जल्द ही शासन की ओर से अनुमोदन के बाद स्थानीय स्तर पर वार्डों के आरक्षण जारी कर आपत्ति मांगी जाएगी।
लखनऊ में एक बार फिर महिला प्रत्याशियों का बोलबाला दिख रहा , वार्ड नम्बर 52 कन्हैया माधोपुर प्रथम से महिला प्रत्याशी विजय श्री ने वार्ड में बिना पद लोगो की बहुत मदद की है, वार्ड की जनता चाहती है की चुनाव में आकर पार्षद बनें और पूरी कर्तव्यनिष्ठा से समाज की सेवा करें| पार्टी द्वारा पार्टी के सिम्बल से चुनाव लड़ने का प्रचलन चल रहा तो विजयश्री समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं |
सीटों का आरक्षण आना बाकी है, और पार्टी क्या निर्णय लेती है, ये जल्द ही जानकारी मिलने की संभावना है |
उन्होंने कहा की यदि वो चुनकर आती हैं तो बहनों और महिलाओं के बारे में सोचेंगीं उनके रोजगार के साधन उपलब्ध करायेंगीं जिससे वे खुद पर आश्रित हों | नशा जो की समाज का सबसे बड़ा अभिशाप बन गया है उसके कारण जिन महिलाओं के पति मजदूरी करते हैं और सारा पैसा नशे की लत में बर्बाद कर देते हैं उन्हें जागरूक करेंगी और नशामुक्ति के लिया कदम उठाएंगी | शिक्षा को लेकर भी उन्होंने कहा की जो गरीब तपके के लोग हैं वो अपने बच्चों को पढ़ने के बजाय कार्य करने के लिए भेज देते हैं उनमें शिक्षा की अलख जगायेंगी | उन्होंने बहुत सारी विकास की बातें भी साझा की |
उम्मीद करते हैं की पार्टी विजयश्री पर भरोसा करेगी और विजय श्री पार्टी के भरोसे पर खरी उतरेंगी |
खबर आपको कैसी लगी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा धन्यवाद !
भारत
नगर निकाय चुनाव का बताया सच, समाजसेवा के बदले जनता बनाना चाहती है पार्षद
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में अक्टूबर महीने में किए गए डोर टू डोर सत्यापन कार्य के दौरान नगर निकायों की मतदाता सूची 66 हजार मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। अक्टूबर एवं नवंबर, दोनों महीनों में करीब सवा लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं। निकाय चुनाव के दृष्टिगत परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासन की ओर से
Read in your preferred language.