Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

बाइक पर अपने 9 बच्चों को बैठाने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

कहावत है कि भारत 'जुगाड़' पर ही चल रहा है. यह कहावत कई बार आपको तब याद आती होगी, जब आप कोई गजब का जुगाड़ वाला आइडिया देखते होंगे. ऐसे ही एक देसी जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इस वीडियो में एक छोटी सी बाइक पर अपने 9 बच्चों को अपने साथ बैठाक
Share:
बाइक पर अपने 9 बच्चों को बैठाने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
Read in your preferred language.

कहावत है कि भारत 'जुगाड़' पर ही चल रहा है. यह कहावत कई बार आपको तब याद आती होगी, जब आप कोई गजब का जुगाड़ वाला आइडिया देखते होंगे. ऐसे ही एक देसी जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इस वीडियो में एक छोटी सी बाइक पर अपने 9 बच्चों को अपने साथ बैठाकर ले जाने के लिए एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ किया है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स हीरो होंडा सीडी-100 बाइक पर बैठा दिख रहा है. कुर्ता-पाजामा पहने इस शख्स को देखकर साफ पता चलता है कि वह किसी देहाती इलाके या गांव का रहने वाला है. वीडियो घर के अंदर से बाइक पर बच्चों के साथ बैठकर घूमने के लिए जाने का है. शख्स के साथ छोटे-बड़े 9 बच्चे दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी एक बार सोच में पड़ जाएंगे कि इतने सारे बच्चों को आखिर यह शख्स किस तरह बाइक की छोटी सी सीट पर अपने साथ बैठाकर घूमने के लिए जाएगा. लेकिन इसके बाद की तिकड़म देखकर आप भी उस शख्स के दिमाग की दाद देने लगेंगे. दरअसल इस शख्स ने चार छोटे बच्चे बाइक के पेट्रोल टैंक पर अपने आगे बैठा लिए और एक छोटी बच्ची को बाइक के अगले मडगार्ड पर बैठा दिया. इसके बाद बच गई चार बड़ी बच्चियों को उसने अपने पीछे सीट पर बची छोटी सी जगह पर बैठाने के लिए असली तिकड़म लगाई. शख्स ने बाइक में सीट के पीछे लगे लगेज स्टैंड में से फंसाकर एक लकड़ी का फट्टा अपने नीचे दबा लिया. इसके बाद दो बच्चियां बची हुई सीट पर फट्टे को दबाकर बैठ गईं और बची दो बच्चियां सीट के पीछे निकले फट्टे पर बैठ गईं. लो जी हो गई दौड़ने के लिए तैयार बाइक. यह वीडियो jass__u.s.a नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे 7 दिन में ही 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर 2.68 लाख लाइक्स आ चुके हैं, जबकि करीब 1,000 लोगों ने कमेंट किया है. कमेंट देने वाले लोगों में से ज्यादातर ने इस आदमी के दिमाग की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, क्रिकेट टीम लोडिंग, बस दो प्लेयर बचे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, देश बरबाद करके ही छोड़ोगे. तीसरे यूजर ने लिखा, अल्लाह की देन है, जितनी भी हो, आपको क्या.