पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद ने दबबदलुओं को फिर से पार्टी में शामिल होने पर हैरानी जताई है। टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी ने रविवार को इस बारे में हैरानी जताई कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले दलबदलुओं को फिर से पार्टी में शामिल क्यों किया गया।
सांसद ने किसी खास व्यक्ति के नाम का जिक्र नहीं किया। अपने हावड़ा लोकसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा कि उन्हें कुछ दलबदलुओं के शामिल होने की बात समझ नहीं आई, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ प्रचार भी किया था।
उन्होंने कहा, 'बीजेपी के आक्रामक अभियान के बावजूद 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी की शानदार जीत के बाद, हमने देखा कि जो लोग हमें छोड़कर चले गए थे और ऐसे अहम वक्त पर हमारे खिलाफ बोले थे, उन्हें पार्टी में एक के बाद एक वापस लिया जा रहा है।'
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने और ममता बनर्जी की सत्ता में फिर से वापसी के बाद बीजेपी के कई नेता जो टीएमसी से आए थे वापस अपनी पूरानी पार्टी में चले गए हैं। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
भारत
TMC सांसद प्रसून बनर्जी ने दलबदलुओं की पार्टी में लौटने पर हुए नाराज
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद ने दबबदलुओं को फिर से पार्टी में शामिल होने पर हैरानी जताई है। टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी ने रविवार को इस बारे में हैरानी जताई कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले
Read in your preferred language.