Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में भट्ठे पर मजदूरों को भेजने के नाम पर तीन लाख हड़पे।

बरखेड़ा। ईंट भट्ठे पर मजदूरों को भेजने का लालच देकर चार लोगों ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम उमरिया निवासी हरिश्चंद्र मा
Share:
पीलीभीत में भट्ठे पर मजदूरों को भेजने के नाम पर तीन लाख हड़पे।
Read in your preferred language.

बरखेड़ा। ईंट भट्ठे पर मजदूरों को भेजने का लालच देकर चार लोगों ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम उमरिया निवासी हरिश्चंद्र माथुर ने बताया कि उनके ही गांव के चार लोग हर प्रसाद, राम रतन, रामकुमार एवं मूलचंद ने भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन कोई मजदूर नहीं भेजा। जब हरिश्चंद्र ने इन लोगों से मजदूरों के बारे में पूछा तो बोले- अगले सप्ताह तक आ जाएंगे। काफी समय तक मजदूर नहीं आए। जब रुपये लौटाने को कहा तो चारों लोग उन्हें जातिसूचक गालियां देने लगे। दोबारा रुपये मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चारों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट तथा धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।