Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

दुल्हन की विदाई पर बजा ये गाना, लड़की के साथ हंसने लगे सभी लोग

शादियों का सीजन है तो सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े न जाने कितने वीडियो वायरल हो रहे हैं. कभी डांस करती दुल्हन का तो कभी बुलेट से एंट्री करती दुल्हन का वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों को वायरल हो रहा है. वीडियो में विदाई के समय लड़की रोते हुए नहीं
Share:
दुल्हन की विदाई पर बजा ये गाना, लड़की के साथ हंसने लगे सभी लोग
Read in your preferred language.

शादियों का सीजन है तो सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े न जाने कितने वीडियो वायरल हो रहे हैं. कभी डांस करती दुल्हन का तो कभी बुलेट से एंट्री करती दुल्हन का वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों को वायरल हो रहा है. वीडियो में विदाई के समय लड़की रोते हुए नहीं बल्कि ठहाका लगाते हुए दिखाई दे रही है. लड़की की विदाई के समय परिवार के सभी लोग भावुक को जाते हैं. जिस लड़की को पाल -पोषकर परिवार वाले बड़ा करते हैं, उसे किसी दूसरे के घर भेजते हुए सभी भावुक होते हैं. यह वक्त दुल्हन और उसके परिवार वालों के लिए बहुत कठिन होता है. घर में दुल्हन की माता-पिता से लेकर हर कोई रोता नजर आता है. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर क्वीन नाम के एक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में चावल लिए दुल्हन घर से विदा हो रही है और उसके साथ में परिवार वाले खड़े हुए हैं. सभी दुल्हन को पकड़कर घर के बाहर ला रहे हैं. इस बीच गाना बजता है कि बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले. इस गाने को सुनते ही दुल्हन हंसने लगती है और उसके आसपास के लोग भी तेजी से हंसने लगते हैं. इतना ही नहीं बल्कि दुल्हन आगे यह भी कहती है कि ये क्या गाना लगा दिया, गलत गाना लगा दिया.