Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

यह हिंदुओ का देश, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है : RSS प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि, जिस मुद्दे पर इजराइल और हमास लड़ रहे हैं उस पर भारत में कभी झगड़ा हुआ ही नहीं। यह हिंदुओं का देश है, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। इस देश में, एक धर्म, संस्कृति है जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है। वह धर्म हिंदू धर
Share:
यह हिंदुओ का देश, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है : RSS प्रमुख
Read in your preferred language.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि, जिस मुद्दे पर इजराइल और हमास लड़ रहे हैं उस पर भारत में कभी झगड़ा हुआ ही नहीं।
यह हिंदुओं का देश है, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। इस देश में, एक धर्म, संस्कृति है जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है। वह धर्म हिंदू धर्म है।
मोहन भागवत छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 साल पूरे होने के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा- आप पूरी दुनिया को देखें हर जगह, लड़ाई हो रही है। आपने रूस-यूक्रेन युद्ध, हमास-इजराइल युद्ध के बारे में सुना होगा।
हमारे देश में, ऐसे मुद्दों पर कभी लड़ाई नहीं हुई। शिवाजी महाराज के समय में उस तरह की परिस्थिति बनी। लेकिन हमने धर्म के मुद्दे पर लड़ाई नहीं लड़ी क्योंकि हम हिंदू हैं और एक हिंदू ही ऐसा सोच सकता है।
भागवत ने आगे कहा- इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य सभी (धर्मों) को अस्वीकार करते हैं। यह बताने की जरूरत है हमने मुसलमानों की भी रक्षा की है। केवल हिंदू ही ऐसा करते हैं। केवल भारत ही ऐसा करता है। दूसरों ने ऐसा नहीं किया है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत करीब एक महीने पहले एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां उन्होंने वामपंथी विचारधारा पर जमकर हमला बोला। भागवत ने कहा- स्कूलों में छोटे बच्चों से प्राइवेट पार्ट्स के नाम पूछना वामपंथी ईकोसिस्टम का हमला है। ऐसे विचारधारा के लोगों को लगता है कि वे ताकतवर हैं, भगवान हैं। वे खुद को साइंटिस्ट बुलाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।