Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
भारत

मोहल्ले में पकड़ा गया चोर, बर्थडे पता चला तो लोगों ने मिलकर कटवा दिया केक

क्या कभी आपने किसी चोर का बर्थडे सेलिब्रेट होता देखा है ? अगर नहीं देखा तो आज देख लीजिए. चोर से पूछताछ में पता चला कि उसी दिन उसका जन्मदिन था. बस यह सुनते ही सभी ने इकट्ठे होकर केक मंगवा लिया. मजेदार बात यह है कि इन सभी लोगों ने केक पर चोर ही लिखवाया. सभी लोग तालियां बजा-बजाकर हैप्पी बर्थडे चोर कह र
Share:
मोहल्ले में पकड़ा गया चोर, बर्थडे पता चला तो लोगों ने मिलकर कटवा दिया केक
Read in your preferred language.

क्या कभी आपने किसी चोर का बर्थडे सेलिब्रेट होता देखा है ? अगर नहीं देखा तो आज देख लीजिए. चोर से पूछताछ में पता चला कि उसी दिन उसका जन्मदिन था. बस यह सुनते ही सभी ने इकट्ठे होकर केक मंगवा लिया. मजेदार बात यह है कि इन सभी लोगों ने केक पर चोर ही लिखवाया. सभी लोग तालियां बजा-बजाकर हैप्पी बर्थडे चोर कह रहे थे. जैसा कि आप देख सकते हैं केक के आस-पास चाबियां रखीं थीं और एक प्लास जैसा हथियार है जिससे कि तार या ताला काटा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/CeOGZPbqVkc/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं. सनी नाम के एक शख्स ने लिखा, मैं सोच रहा हूं कि केक कटिंग के बाद इसकी कितनी सुताई हुई होगी. अनिकेत ने लिखा, चोर भी सोच रहा होगा…कितने खतरनाक लोग हैं भाई. शांतनु ने लिखा, हैप्पी बर्थडे चोर भाई.

हरमनदीप ने लिखा, बहुत गलत कर रहे हो तुम सब. एक इंसान ऐसा नहीं कर सकता. आपका बेटा ऐसा करता तो क्या आप उसका बर्थडे मनाते. एक चोर को समझाने की जगह आप उसकी बेइज्जती कर रहे हैं. आपको शर्म आनी चाहिए.