Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

सब्जी के दाम को लेकर हुआ था विवाद, सब्जी विक्रेता की सिर पर ईंट मारकर हत्या

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता हिमांशु साहू (21) की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। उसका सब्जी खरीदने आए लाला नाम के युवक से पैसे को लेकर विवाद हो गया था। हिमांशु के मोलभाव करने से मना करने पर लाला ने साथियों के साथ मारपीट की थी। जिसमें सिर में ईंट लगने से वह गंभीर र
Share:
सब्जी के दाम को लेकर हुआ था विवाद, सब्जी विक्रेता की सिर पर ईंट मारकर हत्या
Read in your preferred language.

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता हिमांशु साहू (21) की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। उसका सब्जी खरीदने आए लाला नाम के युवक से पैसे को लेकर विवाद हो गया था। हिमांशु के मोलभाव करने से मना करने पर लाला ने साथियों के साथ मारपीट की थी। जिसमें सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि रायबरेली के खीरों निवासी हिमांशु साहू और उसका भाई निलांशु साहू ज्वाला मंदिर के पास सब्जी का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार रात दस बजे के करीब ज्वाला मंदिर के पास रहने वाला लाला तीन साथियों के साथ ठेले पर पहुंचा था।
जहां सब्जी खरीदने के बाद मोलभाव को लेकर दोनों में विवाद हुआ। लाला ने हिमांशु को गाली दे दी। मना करने पर आरोपी ने दोस्तों संग हमला कर दिया। जबतक उसके भाई और दोस्त बीच बचाव के लिए पहुंचते उनमें से किसी ने उसके सिर पर भारी वस्तु मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया।
हिमांशु को लोकबंधु अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर हत्या आरोपी लाला व उसके साथियों की तलाश की जा रही है।