उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार देर शाम अपने निवास से निकायों के सफाई कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की और हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों और पम्पिंग सेट की जांच कर लें कि वे सभी चालू हालात में हैं।
जहां कहीं पर भी पम्पिंग सेट की और अधिक आवश्यकता हो, वहां शीघ्र व्यवस्था कर ली जाए। कहा कि 'आग लगने पर कुआं खोदने वाली प्रवृत्ति अब नहीं चलेगी' लोगों के घरों में गंदा पानी भरे, इससे पहले ही तैयारी पूरी की जाए।
नाले और नालियों के सफाई में किसी भी स्तर की लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैनपावर और मशीन का अधिकतम प्रयोग कर सफाई कार्यों में गति लाएं। जिससे कि बरसात में कहीं पर भी गंदगी, कीचड़ और जलभराव न दिखे।
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी नगर निगम और पालिकाओं के अधिकारियों को दिए निर्देश।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एके शर्मा ने सभी निकायों में 72 घंटे लगातार सफाई अभियान चलाकर सभी नाले व नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कार्यों की निगरानी और समीक्षा करने के लिए सभी निकायों में नोडल अधिकारी भी तैनात किये जाए।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि बरसात में जलभराव व गंदगी से संचारी रोगों डेंगू, चिकुनगुनियां और मच्छर से होने वाली बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दवाइयों का प्रबन्ध और फॉगिंग की व्यवस्था हो। गंदे पानी की आपूर्ति न होने पाए।
नगर विकास मंत्री ने सभी नगरीय निकायों को टैक्स संग्रहण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। प्रत्येक निकाय अपने क्षेत्र में कर संग्रहण की प्रक्रिया को अधिक संगठित और पारदर्शी बनाएं। निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने जिले स्तर पर बैठक आयोजित कर स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फंड के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी जिलों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में जर्जर हो रही इमारतों और गैरकानूनी होर्डिंग्स को चिन्हित कर उन्हें हटाएं और उचित कार्रवाई करें। इससे शहर की सुरक्षा और सौंदर्य दोनों में सुधार होगा।
भारत
बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो : नगर विकास मंत्री एके शर्मा
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार देर शाम अपने निवास से निकायों के सफाई कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की और हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों और पम्पिंग सेट की जांच कर लें कि वे सभी चालू हालात म
Read in your preferred language.