Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

दुकान से आयी टीवी का बॉक्स खोलते ही महिला के उड़ गए होश

नए सामान का क्रेज किसे नहीं होता. जब भी दुकान से कोई नयी वस्तु हम खरीदते हैं हमें लगता है कि तुरंत उसकी पैकिंग खोलकर उसका इस्तेमाल करना शुरू करें. ऐसा ही कुछ एक महिला को भी लग रहा था जब उसने दुकान से नयी टीवी खरीदी. लेकिन अपने मन को मारकर उसने टीवी को पैक ही रख दिया क्योंकि वो उसे बेटी को क्रिसमस पर
Share:
दुकान से आयी टीवी का बॉक्स खोलते ही महिला के उड़ गए होश
Read in your preferred language.

नए सामान का क्रेज किसे नहीं होता. जब भी दुकान से कोई नयी वस्तु हम खरीदते हैं हमें लगता है कि तुरंत उसकी पैकिंग खोलकर उसका इस्तेमाल करना शुरू करें. ऐसा ही कुछ एक महिला को भी लग रहा था जब उसने दुकान से नयी टीवी खरीदी. लेकिन अपने मन को मारकर उसने टीवी को पैक ही रख दिया क्योंकि वो उसे बेटी को क्रिसमस पर गिफ्ट करना चाहती थी. मगर महिला के कुत्ते की बढ़ती बेचैनी को देखते हुए उसे डिब्बा खोलना पड़ा. जैसे ही उसने टीवी का डिब्बा खोला उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं.

इंग्लैंड के सोमरसेट में रहने वाली 41 साल की डेबरा कॉन्ग्रैंम ने सितंबर में एक सैमसंग का टीवी 28 हजार रुपये में खरीदा था. डेबरा ने बताया कि टीवी, सैमसंग के शोरूम से सीधे उनके घर पर आयी थी. उसे वो अपनी बेटी को गिफ्ट करने वाली थीं मगर कुत्ते की बेचैनी को देखते हुए उन्हें टीवी को खोलना पड़ा. टीवी खरीदने के 1 हफ्ते बाद जब उन्होंने उसे कुत्ते की हरकत देखकर खोला तो वो अंदर देखकर दंग हो गईं. दरअसल, टीवी के डिब्बे में टीवी के साथ मांस का एक टुकड़ा पड़ा था.

महिला ने कहा कि वो देखते हुए उन्हें उल्टी आने लगी क्योंकि मांस काफी सड़ चुका था. महिला ने कहा कि उनका परिवार पालतू कुत्ते का आभारी है क्योंकि उसकी सूंघने की शक्ति के ही कारण वो लोग मांस का पता लगा पाए. हालांकि इस बारे में पता नहीं लग पाया कि टीवी के डिब्बे में मांस कैसे पहुंचा. जब डेबरा ने ये बाद सैंमसंग में बतायी तो उन्होंने टीवी को बदल दिया और उन्हें अगली शॉपिंग पर 3 हजार रुपये की छूट देने का वादा भी किया.