Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
भारत

तस्वीरों में दिखीं तानाशाह Kim Jong Un की पत्नी, सालभर से थी गायब

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की वाईफ एक वर्ष के पश्चात् लोगों के समक्ष आई हैं। इससे पूर्व इंटरनेशनल मीडिया में किम जोंग की वाईफ की अनुपस्थिति को लेकर जानकारियां आई थीं। किम जोंग की वाईफ री सोल जू उत्तर कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग-2 की बर्थ एनिवर्सिरी पर आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में पति किम
Share:
तस्वीरों में दिखीं तानाशाह Kim Jong Un की पत्नी, सालभर से थी गायब
Read in your preferred language.

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की वाईफ एक वर्ष के पश्चात् लोगों के समक्ष आई हैं। इससे पूर्व इंटरनेशनल मीडिया में किम जोंग की वाईफ की अनुपस्थिति को लेकर जानकारियां आई थीं। किम जोंग की वाईफ री सोल जू उत्तर कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग-2 की बर्थ एनिवर्सिरी पर आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में पति किम जोंग उन के साथ दिखाई दी। री सोल जू एक वर्ष पश्चात् सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने आई हैं। री सोल जू की लंबी गैरमौजूदगी ने कई प्रकार की अफवाहों को जन्म दिया था। उत्तर कोरिया के पूर्व शासक किम जोग-2 के जन्मदिवस के डे ऑफ द शाइनिंग स्टार इन नॉर्थ कोरिया के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी KCNA ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि किम जोंग उन जब अपनी वाईफ री सोल जू के साथ ऑडिटोरियम में आए तो वहां तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई पड़ने लगी। कई व्यक्ति तो हुर्रे-हुर्रे कह रहे थे। दोनों का वेलकम पीपल आर ऑप अ सिंगल माइंड सांग से किया गया। किम जोंग उन की वाईफ री सोल जू के सार्वजनिक रूप से नजर आने की घटना को कोरिया के सबसे बड़े अखबार Rodong Sinmun ने फ्रंट पेज पर खबर छापी है। साथ ही दोनों पति-पत्नी की बड़ी सी फोटो भी लगाई है।

साथ ही माना जा रहा है कि 32 साल की री सोल जू कोरोना के संक्रमण के कारण आइसोलेशन में डाल दी गई थीं। न तो वो कहीं जा रही थीं। न ही अपने पति के साथ किसी समारोह में सम्मिलित हो रही थीं। उन्होंने बीते एक वर्ष में किसी अन्य देश की यात्रा भी नहीं की है। वो कहां थीं इसका पता किसी को नहीं है। जनवरी में री सोल जू को लेकर अलग-अलग प्रकार की अफवाहें उड़ी थीं। री सोल जू के बारे में पहली खबर वर्ष 2012 में आई थी। उनके पति किम जोंग उन के शासक बनने के तकरीबन 6 माह पश्चात्। री सोल जू के बारे में पहली जानकारी KCNA ने ही विश्व को दी थी।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ