Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

फर्रुखाबाद में 9 से 18 अक्टूबर तक लगेगा “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला”।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025” की तर्ज पर जिले में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला दिनांक 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्
Share:
फर्रुखाबाद में 9 से 18 अक्टूबर तक लगेगा “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला”।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025” की तर्ज पर जिले में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला दिनांक 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा।

आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण, कानपुर के पत्रानुसार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यह स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है, ताकि हस्तशिल्पी, कारीगर, उद्यमी और स्थानीय उत्पादक अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर सकें। साथ ही, दीपावली के अवसर पर आम जनता को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का बेहतर अवसर प्रदान किया जा सके।

उक्त मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, पीएमईजीपी एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों को निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, मेले में विभिन्न विभागों द्वारा जन-उपयोगी योजनाओं की जानकारी देने हेतु सूचनात्मक स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम को रोचक और आकर्षक बनाने के लिए संस्कृति विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से सामाजिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग सूर्य प्रकाश यादव ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वदेशी मेले में पहुंचकर स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करें तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें।