Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

ट्रेन बनी मंडप, यात्री बने बाराती, भीड़ के बीच ही दूल्हे ने मांग में भर दिया सिंदूर

अगर आपने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख लिया तो पक्का यही कहेंगे. किसी फिल्मी स्टोरी की तरह एक ट्रेन की बोगी है, सैकड़ों लोगों की भीड़ है, एक लड़की है और मंगलसूत्र लिए हुए एक लड़का है. फिर जो स्क्रिप्ट बन पड़ी है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलती ट्रेन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ज
Share:
ट्रेन बनी मंडप, यात्री बने बाराती, भीड़ के बीच ही दूल्हे ने मांग में भर दिया सिंदूर
Read in your preferred language.

अगर आपने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख लिया तो पक्का यही कहेंगे. किसी फिल्मी स्टोरी की तरह एक ट्रेन की बोगी है, सैकड़ों लोगों की भीड़ है, एक लड़की है और मंगलसूत्र लिए हुए एक लड़का है. फिर जो स्क्रिप्ट बन पड़ी है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलती ट्रेन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.चलती ट्रेन में एक कपल की शादी का वीडियो जमकर छा गया है. कपल एक-दूसरे को वरमाला पहना रहा है. लड़की लड़के को हग करती नजर आ रही है. लड़की की मांग सिंदूर से भरी हुई है. फूलों का हार है, मंगलसूत्र है और लड़के-लड़के को कोसते कुछ लोग हैं. इस कपल ने सबको साइड में छोड़कर शादी रचा ली. दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, लड़के ने लड़की के गले में मंगलसूत्र डाला और शादी हो गई.

भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने ये इमोशनल ड्रामा लाइव देखकर ताली भी बजाई. ये वीडियो कहां का है अभी तक पता नहीं चल सका है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि ऐसी कोई मजबूरी होगी तभी ट्रेन में शादी कर ली तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि यह सब पब्लिसिटी के लिए हो रहा है. कुछ लोग बहादुरी की भी तारीफ कर रहे हैं.