Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

दूसरे T-20 के लिए आज लखनऊ पहुंची टीम, एयरपोर्ट पर फैंस ने तालियों से किया वेलकम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं। खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर फैंस ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। खिलाड़ियों ने फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया।
Share:
दूसरे T-20 के लिए आज लखनऊ पहुंची टीम, एयरपोर्ट पर फैंस ने तालियों से किया वेलकम
Read in your preferred language.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं। खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर फैंस ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। खिलाड़ियों ने फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया। इसके बाद टीम इंडिया को हयात होटल लाया गया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को रेनेसां होटल पहुंचाया गया।
हालांकि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौर एयरपोर्ट से सीधे स्टेडियम पहुंचे। यहां पर दोनों ने पिच का निरीक्षण किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
यह मैच टीम इंडिया को बेहद अहम है। दरअसल, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 21 रन से शिकस्त मिली थी। सीरीज में बराबरी करने के लिए भारतीय टीम को यह मैच जीतना होगा।
वहीं. भारत और न्यूजीलैंड मैच को लेकर दर्शकों के लिए UPCA ने गाइड लाइन जारी कर दी है। 29 जनवरी को शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा। इसके लिए शाम 4 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी।
ऐसे में साफ है कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा मदद मिलती रही है। हालांकि रात में दूसरी पारी में ओंस गेंदबाजों को परेशान कर सकती है। ऐसे में कप्तान के लिए टॉस जीतकर कोई भी फैसला लेना आसान नहीं होगा।इकाना स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन लग गई है। दरअसल, जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है उनको भी टिकट काउंटर पर आना पड़ रहा है। इसी वजह से समस्या बढ़ गई है।
केवल टिकट धारकों को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।
शाम 4 बजे से स्टेडियम में प्रवेश शुरू होगा।
जिन लोगों के पास गाड़ियों के भी पास हो में उनकी गाड़ियां ही स्टेडियम के अंदर जा पाएंगे।
इकाना स्टेडियम का रैंप वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
स्टेडियम जाने वाले समस्त वाहन अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड पर जाकर निर्धारित स्थानों पर वाहनों को पार्क करेंगे।
शहीद पथ पर कोई भी वाहन बुक करना या सवारी उतारना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
दर्शक अपने वाहन दयालबाग, कैंसर इंस्टीट्यूट और एचसीएल तिराहा पर बनी पार्किंग में ही अपनी गाड़ियां रखेंगे।
दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि उसे सार्वजनिक गाड़ियों से आए निजी गाड़ियों का प्रयोग कम करें।
दर्शक अपने साथ कोई भी अग्निशमक, ज्वलनशील पदार्थ, पान मसाला, गुटखा, पानी की बोतल, ब्लूटूथ वगैरह अंदर नहीं ले जा सकते हैं।