Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 AM
उत्तर प्रदेश

सिर पर हेलिकॉप्टर के पंखे के तरह घुमा दी लाठी, वायरल वीडियो देख लोग बोले 'ताऊ' को लिए निशाने पर

एक वीडियो एक बुजुर्ग का सामने आया है जिसमें वह अपने सिर पर किसी हेलिकॉप्टर की तरह अपनी लाठी घुमाते नजर आ रहे हैं. इसे देख लोगों ने उनकी काफी तारीफ की है और कहा है कि ताऊ लाठी का खेल दिखाने में माहिर लग रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में सफेद धोती-कुर्ता पहने ताऊ अपने सिर पर लाठी रखकर एक जगह
Share:
सिर पर हेलिकॉप्टर के पंखे के तरह घुमा दी लाठी, वायरल वीडियो देख लोग बोले 'ताऊ' को लिए निशाने पर
Read in your preferred language.

एक वीडियो एक बुजुर्ग का सामने आया है जिसमें वह अपने सिर पर किसी हेलिकॉप्टर की तरह अपनी लाठी घुमाते नजर आ रहे हैं. इसे देख लोगों ने उनकी काफी तारीफ की है और कहा है कि ताऊ लाठी का खेल दिखाने में माहिर लग रहे हैं.

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में सफेद धोती-कुर्ता पहने ताऊ अपने सिर पर लाठी रखकर एक जगह खड़े दिखते हैं. इस दौरान लाठी उनके सिर पर नाचती दिख रही है और बुजुर्ग अपना सिर और गर्दन इधर-उधर घुमाकर तेजी के साथ बैलेंस बनाते दिख रहे हैं. बुजुर्ग का यह अंदाज काफी दिलचस्प दिख रहा है. बता दें कि यह वीडियो 7 दिन पहले इंस्टाग्राम पर @paw_anchauhan691 नाम के अकाउंट से पोस्ट किय गया है. तब से लगातार वीडियो को खूब लाइक्स मिल रहे हैं और लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. इस दौरान एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा कि ताऊ तो लाठी का खिलाड़ी हैं. वहीं दूसरे ने बुजुर्ग को लेकर कहा है कि ये नया हेलिकॉप्टर है.