Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

हर चीज में संयम रखना और खुश रहना है लंबी उम्र का राज, दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी बने जॉन टिनिसवुड

जॉन टिनिसवुड 2 अप्रैल को दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी बन गए हैं। दरअसल, इसी हफ्ते वेनेजुएला के 114 साल के जॉन विसेंटे पेरेज की मौत हो गई थी जिसके बाद टिनिसवुड दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी हो गए। जॉन टिनिसवुड ने अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए कहा कि वो हफ्ते में फ्राइडे को मछली और चिप्स जरूर खाते हैं।
Share:
हर चीज में संयम रखना और खुश रहना है लंबी उम्र का राज, दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी बने जॉन टिनिसवुड
Read in your preferred language.

जॉन टिनिसवुड 2 अप्रैल को दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी बन गए हैं। दरअसल, इसी हफ्ते वेनेजुएला के 114 साल के जॉन विसेंटे पेरेज की मौत हो गई थी जिसके बाद टिनिसवुड दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी हो गए।
जॉन टिनिसवुड ने अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए कहा कि वो हफ्ते में फ्राइडे को मछली और चिप्स जरूर खाते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लंबे जीवन का राज हर चीज में संयम रखने में है।
जॉन टिनिसवुड का जन्म इंग्लैंड के मर्सीसाइड में साल 1912 में हुआ था। जॉन पेशे से रिटायर्ड अकाउंटेंट और पोस्टल सर्विस वर्कर रह चुके हैं। उनकी उम्र 111 साल और 222 दिन है। टिनिसवुड ब्रिटेन के मर्सीसाइड के साउथपोर्ट के केयर होम में रहते हैं।
अपनी लंबी उम्र पर बात करते हुए जॉन ने कहा ‘कुछ लोग ज्यादा जीते हैं और कुछ लोगों की जिंदगी का सफर कम होता है। असल बात ये है कि हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। मैं अपने आपको को भाग्यशाली मानता हूं।’
जॉन का जीवन मंत्र :
सभी चीजों में संयम रखें और जिंदगी में आगे बढ़ते चलें।
जॉन ने द सन को बताया कि पूरे दिन कुर्सी पर बैठे रहना ठीक नहीं है।
अपनी सोच को जितना हो सके उतना बढ़ाएं। केवल एक ही चीज पर अटके नहीं रहना चाहिए।
अपने आप को फिट रखने की कोशिश करें। अपने खाने पीने का ध्यान रखें।
जिंदगी से प्यार करना चाहिए और जिंदगी को लंबा जीने के लिए एक अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर जरूरी है।
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का 2 अप्रैल को हुआ था निधन
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा का 114 साल की उम्र में 2 अप्रैल को निधन हो गया। जुआन वेनेजुएला के रहने वाले थे। फरवरी 2022 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया था। उस वक्त उनकी उम्र 112 साल 253 दिन थी।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जुआन की मौत की जानकारी दी थी। जुआन का जन्म 27 मई 1909 को हुआ था। उनके 11 बेटे, 41 नाती, पोते-पोतियां, 18 पड़पोते-पोतियां और 12 ग्रेट-ग्रेट ग्रैंडचिल्ड्रन हैं। गिनीज की रिपोर्ट के मुताबिक, जुआन वो पेशे से एक किसान थे। उन्होंने बताया था कि उनकी लंबी उम्र का राज कड़ी मेहनत, समय पर आराम करना और रोज एक ग्लास गन्ने से बनी शराब पीना है।