Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

मौर्य व शालीमार-गोरखपुर के फेरे बढ़े

धनबाद होकर चलने वाली हटिया-गोरखपुर मौर्य स्पेशल और गोमो होकर चलने वाली शालीमार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दोनों ट्रेनों को 30 जून तक चलाने की घोषणा हुई थी। फेरे सीमित रहने के कारण दोनों ट्रेनों में 30 जून के बाद की तिथियों के लिए रिजर्वेशन नहीं मिल रहा था।
Share:
Read in your preferred language.

धनबाद होकर चलने वाली हटिया-गोरखपुर मौर्य स्पेशल और गोमो होकर चलने वाली शालीमार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दोनों ट्रेनों को 30 जून तक चलाने की घोषणा हुई थी। फेरे सीमित रहने के कारण दोनों ट्रेनों में 30 जून के बाद की तिथियों के लिए रिजर्वेशन नहीं मिल रहा था।

05027 हटिया-गोरखपुर स्पेशल सप्ताह में सातों दिन चलती है और शालीमार-गोरखपुर शालीमार से हर मंगलवार और गोरखपुर से हर सोमवार को चलती है। दोनों ट्रेनों को फेस्टिवल स्पेशल के रूप में विस्तार दिया गया है। लिहाजा मौजूदा किराए पर ही आगे की भी यात्रा होगी। अभी दोनों ट्रेनों में फेस्टिवल स्पेशल के नाम पर सभी श्रेणियों में 30 प्रतिशत अधिक किराया वसूला जा रहा है।