Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगी संशोधित दरें, योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है।

यूपी में ठंड के मौसम में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के काम न करने के कारण परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करने वाल
Share:
16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगी संशोधित दरें, योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है।
Read in your preferred language.

यूपी में ठंड के मौसम में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के काम न करने के कारण परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी।
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने बताया, वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। साथ ही लोगों को भी शीतकाल में कम खर्च में ठंड से बचाव के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया, बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। वातानुकूलित 3x2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपए, 2x2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित स्लीपर का 2.33 रुपए और वाल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर होगा।