उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बसों के रखरखाव के साथ समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। भीषण गर्मी के चलते एसी बसों की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को भी कहा गया है। योगी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सफाई पर भी विशेष नजर रख रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम के अफसरों ने बुधवार को फील्ड में बसों की पड़ताल की। योगी सरकार का निर्देश है कि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। खासतौर पर बसों के एसी एकदम ठीक होने चाहिए।
योगी सरकार की ओर से समस्त सेवा प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को 15 जून तक समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मौसम के मद्देनजर बसों में लगे वातानुकूलित संयंत्रों का मेंटेनेंस कराने, वातानुकूलित बसों में लगे पर्दों को ठीक कराने एवं यात्री कोच को एयरटाइट कराने के निर्देश दिए गए। वातानुकूलित बसों की सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
भारत
भीषण गर्मी को देखते हुए एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बसों के रखरखाव के साथ समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। भीषण गर्मी के चलते एसी बसों की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को भी कहा गया है। योगी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सफाई पर भी विशेष नजर रख रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम के अफसरों
Read in your preferred language.